राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
विधायक राजवीर फरटिया, विधायक घनश्याम सर्राफ, राजेश दुग्गल आईपीएस सहित कई अधिकारी रहेंगे मौजूद
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय पूर्व छात्र संघ की आवश्यक बैठक महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधान डॉ अनिल तंवर उर्फ पिंकी प्रधान ने की। इस मौके पर चौधरी संपुर्ण सिंह, सुरेंद्र सिंह टीटू, कमल सिंह प्रधान, सत्यजीत पिलानिया, नीटू लाखोटिया मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में पूर्व छात्रों से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रधान डॉ अनिल तंवर ने कहा कि वैश्य महाविद्यालय सबसे पुराने महाविद्यालयों में से एक प्रमुख महाविद्यालय है। जिसके छात्र आज देश के अलग-अलग हिस्सों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं देश के लिए दे रहे हैं, यह महाविद्यालय के लिए बेहद गर्व का विषय है।
उन्होंने बताया कि पूर्व छात्र संघ 7 मार्च को महाविद्यालय प्रांगण में एलुमनी मीट का आयोजन करेगा। जिसमें सभी पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा। एलुमनी मीट में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लोहारू राजवीर फरटिया, समारोह अध्यक्ष के रूप में विधायक भिवानी घनश्याम सर्राफ गरिमामय उपस्थिति के रूप में राजेश दुग्गल आईपीएस, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त विवेक भारती आईएएस, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह गुरुग्राम पहुचेंगे।
इसके अलावा महाविद्यालय गौरव के रूप में न्यायाधीश पवन तंवर, न्यायाधीश संजय शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा, एसीपी मुकेश कुमार, एसडीएम सुरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर चुके छात्राओं को एक सूत्र में पिरोना, उनके अनुभवों को सांझा करना तथा वर्तमान छात्राओं को मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करना है।
महासचिव मुकेश बंसल, ने बताया ये एलुमनी मीट न केवल पूर्व छात्राओं के पुनर्मिलन का अवसर होगा, बल्कि यह कार्यक्रम पीढ़ियों को जोड़ने और भविष्य को प्रेरित करने का एक सशक्त मंच भी बनेगा। पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारियों के प्रयासों से ये आयोजन कॉलेज स्तर पर अपने आप में एक विराट और ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा। जिसमें विभिन्न बैचों के पूर्व छात्र एकत्रित होंगे। इस अवसर पर उप प्रधान विष्णुकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष बलवान सिंह, कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र शर्मा, पंकज कसेरा, पीयूष अग्रवाल, ललित मित्तल, सीए ललित नहाडिया, सुनील यादव, सुरेंद्र ग्रोवर आदि उपस्थित थे।
