कायला में पीने के पानी के  संकट के चलते ग्रमीणों ने जन संघर्ष समिति के नेतृत्व में सिंचाई , जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों व सरकार विरोधी प्रदर्शन किया

Rajesh Bisht/ Naye Bharat ka Uday

शीघ्र नहर में पानी छोड़ने की मांग की

भिवानी।जन संघर्ष समिति भिवानी के नेतृत्व में कायला गांव के  गुस्साए ग्रामीणों ने पीने का पानी नहीं आने पर  सिंचाई , जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों व सरकार  के विरुद्ध प्रदर्शन किया , जिसकी अध्यक्षता गांव के किसान व मशहूर कलाकार बदलूराम योगी ने की।


प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जन संघर्ष समिति के संयोजक कामरेड ओम प्रकाश व सीटू नेता सुखदेव पालवास ने कहा कि कायला में दादरी फीडर से सांगा माईनर के जरिये पीने व सिंचाई के लिए पानी आता है , दादरी फीडर में 40 दिन के बाद सिर्फ एक दिन पानी छोड़ा गया , उसके बाद बंद हो गया। कायला गांव के टैंक में भी पानी नहीं है। उन्होंने कहा कि नहर में पानी नहीं आने से कायला, बडाला, सांगा, उमरावत, बामला, फुलपुरा, नौरंगाबाद, धारेडू व मनहेरु गांव में भंयकर जल संकट है, इन गांवों में अन्डर ग्राउंड  पीने का पानी अच्छा नहीं है , इसलिए लोगों को टैंकर मंगाकर बाहर से पानी मंगवाना पड़ता है , जो महंगा मिलता है। उन्होंने कहा कि अभी गर्मी शुरू हुई है, भंयकर गर्मी में पीने के पानी की हाहाकार मच जाएगी।


      उन्होंने सिंचाई व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के  अधिकारियों , राज्य सरकार व जन प्रतिनिधियों से मांग की है कि उपरोक्त गांव के जल संकट को शीघ्र दूर करें , अन्यथा ये गांव जिला उपायुक्त कार्यालय भिवानी के सामने अनिश्चित कालीन प्रदर्शन व धरना देने पर मजबूर होंगे । आज के प्रदर्शन में दया कौर , रोशनी , कमला देवी , बाला , राजू , मनोज , रामचद्र , बलवान , मांगेराम , वीरपाल पहलवान , रामनिवास , जयपाल , सुरेश , ईश्वर , ओम प्रकाश नम्बरदार , हरिपाल , किसान नेता रामफल देशवाल , करतार सिंह ग्रेवाल व मजदूर नेता राममेहर सिंह शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!