Rajesh Bisht/ Naye Bharat Ka Uday

महिला उत्थान हेतु संस्थान में किया गया हवन-यज्ञ का आयोजन
भिवानी। स्थानीय सेक्टर 13 स्थित चौधरी बंसीलाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान भिवानी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. माया यादव पूर्व प्राचार्या आदर्श महिला महाविद्यालय ने महिला सशक्तिकरण विषय पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा, और समाज में उनकी भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्या डॉ. गीता गुलिया, विभागाध्यक्ष राजेश जिन्दल, डॉ. कविता रानी और टीना ने भी स्टाफ और विद्यार्थियों को सम्बोधित किया । कार्यक्रम में छात्राओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

सभी वक्ताओं ने महिलाओं के योगदान और उनके विकास के लिए वर्तमान में चल रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज के इस युग में महिलाओं को अपने अधिकारों व कत्र्तव्यों के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब महिलाओं का उत्थान होगा भी देश व समाज का संपूर्ण विकास होगा। इस अवसर पर संस्थान में महिला उत्थान और संस्थान के विकास हेतु एक हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया जिसमें स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने आहुति अर्पित कर महिलाओं के उत्थान हेतु भगवान से प्रार्थना की।
