Rajesh Bisht/ Naye Bharat Ka Uday
भिवानी। हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि 38वीं जूनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप (लडक़े और लड़कियां), चौथी फास्ट-5 जूनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप (लडक़े और लड़कियां), दूसरी मिक्सड जूनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप और दूसरी मिक्सड सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 24 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित श्रीप्यारेजी महाराज स्पोर्ट्स एकेडमी जाउला, मुजफ्फरनगर में खेली जाएगी। इसके लिए 18वी जूनियर हरियाणा स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप (लडक़े और लड़कियां), चौथी फास्ट5 जूनियर हरियाणा स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप (लडक़े और लड़कियां), दूसरी मिक्सड जूनियर हरियाणा स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप और दूसरी मिक्सड सीनियर हरियाणा स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई, सोनीपत में 19 से 22 मार्च को किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए भिवानी नेटबॉल एसोसिएशन के प्रधान पवन कौशिक ने बताया कि इस चैंपियनशिप में हरियाणा के सभी जिलों की दोनों टीमें इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेंगी।
इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिलों की टीम में भाग लेना के लिए हरियाणा के सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर ट्रायल्स/ कैंप 8 मार्च को शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी। इसी कड़ी में भिवानी जिला की ट्रायल गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में प्रवीण की देखरेख में आयोजित होगी। इसके अलावा सैपिनेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिंजौर पंचकूला में करण सिंह की देखरेख में, इंद्रा गांधी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल कैथल में अंजू की देखरेख में, आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाकौर थाना छप्पर यमुनानगर में विशाल की देखरेख में, राजकीय प्राथमिक विद्यालय निडानी जींद में प्रवीण पुनिया की देखरेख में, राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक में मुकुल की देखरेख में, हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई सोनीपत में शबनम की देखरेख में, मॉडर्न सीनियर सैकेंडरी स्कूल मीरापुर रेवाड़ी में रविंद्र की देखरेख में,
रॉयल पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल वजीरपुर सेक्टर-95 गुरुग्राम में शिवरतन, सैनिक हाई स्कूल उमरा हिसार में सचिन की देखरेख में, ड्रीम साइंस स्कूल मेहनाखेड़ा ऐलनाबाद सिरसा में पवन कुमार की देखरेख में, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में विपिन और सुमित की देखरेख में, बोहरा पब्लिक स्कूल,बल्लबगढ़, फऱीदाबाद में प्रवीण की देखरेख में, डीडी पब्लिक स्कूल याकूबपुर झज्जर में मंजू की देखरेख में, बीएसएन स्कूल सांवर चरखी दादरी गौरव की देखरेख में, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजोखरा साहिब अंबाला कैंट में अमित की देखरेख में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत में आरती की देखरेख में, करनाल इंटरनेशनल स्कूल, करनाल में सतीश की देखरेख में ट्रायल आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल के समय खिलाडिय़ों को नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (2025-26) की रजिस्ट्रेशन नंबर स्लिप व आधार कार्ड की मूल प्रति और फोटोकॉपी साथ लानी होगी।
