जनसुनवाई के लिए गांव गडवा खरकड़ी में 11 मार्च को आयोजित होगा रात्रि ठहराव कार्यक्रम

Rajesh Bisht/ Naye Bharat Ka Uday


– डीसी साहिल गुप्ता व एसएसपी सुमित कुमार रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों से करेंगे संवाद
भिवानी/सिवानी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार लोगों से संवाद स्थापित करने की कड़ी में 11 मार्च को दोपहर बाद तीन बजे गांव गडवा खरकड़ी के सामुदायिक केंद्र में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में डीसी साहिल गुप्ता व एसएसपी सुमित कुमार  नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। गांव का कोई भी नागरिक इस दिन अपनी समस्या जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।


    नगराधीश अनिल कुमार ने ये जानकारी देते हुए बताया कि डीसी साहिल गुप्ता मंगलवार सांय 11 मार्च को जिला के गांव गडवा खरकड़ी के सामुदायिक केंद्र में ग्रामीणों से रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान संवाद करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी स्टॉल लगाकर परिवार पहचान पत्र सहित विभिन्न दस्तावेजों में त्रुटियां ठीक की जाएगी। उन्होंने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम में परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, चिरायु कार्ड, हैप्पी कार्ड, कृषि विभाग की मेरी फसल-मेरा बोरा पोर्टल, राशन कार्ड, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि में त्रुटियों को ठीक करेंगे। इसके साथ ही बिजली, पानी, सिंचाई, कृषि, पशुपालन, राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, खेल, कल्याण, समाज कल्याण आदि विभागों द्वारा अलग-अलग हेल्प डेक्स लगाकर अपने-अपने विभाग से संबंधित सेवाएं व उनकी जानकारी देंगे और लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।


नगराधीश अनिल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाएगी। विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!