“साहसी, आत्मनिर्भर और प्रतिभाशाली महिलाएँ ही एक सशक्त और प्रगतिशील समाज का निर्माण करती है” : डॉ. करतार सिंह जाखड

 राजेश  बिष्ट / नए भारत का उदय 

भिवानी। वैश्य इंटरनेशनल विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल प्राचार्य डॉ. करतार सिंह जाखड़ जी ने समस्त महिला शिक्षकों  व सहयोगी करमचारियों को बैज प्रदान करके सम्मानित किया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में विद्यालय शिक्षिका पिंकी व पीआरओ ममता कौशिक को सैंट जैवियर विद्यालय में महात्मा बुद्ध उत्थान संघ एवं जिला रोलर स्केटिंग संघ द्वारा महिला सम्मान समारोह 2026 से सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने अपने भाषण में महिलाओं की महत्ता को बताते हुए उनको समाज की आधारशिला बताया। प्रधानाचार्य ने समस्त शिक्षक गण के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। अंत में डॉ. जाखड़ ने विश्व एवं भारत की महान महिलाओ को याद करते हुए उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में कार्य कर सकती हैं, महिलाएं किसी से कम नहीं है बशर्ते उन्हें समान अधिकार व अवसर प्रदान किए जाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!