भिवानी में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की बैठक आयोजित, महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण हेतु रणनीति बनाई

राजेश बिष्ट / नए भारत का उदय 


समाज की एकजुटता और सम्मान का प्रतीक साबित होगी महाराजा सूरजमल की प्रतिमा : कमल प्रधान


भिवानी। स्थानीय कोर्ट परिसर के नजदीक अंतरराष्ट्रीय जाट संसद कार्यालय में संस्था की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निर्मित होने वाली महाराजा सूरजमल की सबसे बड़ी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के लिए समाज को आमंत्रित करना और रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल मेरठ व प्रदेश संयोजक भवानी किरमाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। भिवानी पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की स्थानीय इकाई द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के गौरवशाली इतिहास और एकता को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कमल प्रधान ने की। वहीं मंच का कुशल संचालन और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी पूर्व उपाध्यक्ष देवेन्द्र सोढ़ी द्वारा दी गई।

वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के बलिदान और उनके अदम्य साहस को याद करते हुए युवाओं से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस बारे में जानकारी देते हुए  इंटरनेशनल जाट पार्लियामेंट के प्रदेश सचिव व जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपप्रधान अधिवक्ता रवि राय ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में स्थापित होने वाली महाराजा सूरजमल की विशाल प्रतिमा के अनावरण समारोह का निमंत्रण देना था।  बैठक में भारी संख्या में जाट समाज के प्रबुद्ध जन और युवा शक्ति ने हिस्सा लिया। इस मौके पर समाजसेवी कमल प्रधान व दलबीर मान ने कहा कि महाराजा सूरजमल केवल एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं।

उत्तर प्रदेश में उनकी सबसे बड़ी प्रतिमा का निर्माण समाज की एकजुटता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने भिवानी इकाई की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से यहां के लोग सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि महापुरूषों की प्रतिमाएं ना केवल उनके जीवन आदर्श से युवा पीढ़ी को अवगत करवाती है, बल्कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित भी करती है। इस अवसर पर अधिवक्ता मेहरचंद सांगवान, सावित्री श्योराण, दरिया सिंह, शैलेंद्र श्योराण, रोशन लाल श्योराण, आजाद घणघस, अधिवक्ता शकुंतला सहित अनेक अधिवक्तागण व नागरिक मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!