मेदांता व अंचल अस्पताल के चिकित्सकों ने 320 से ज्यादा महिला व पुरुषों की जांच की

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैडिकल शिविर में उमड़ा महिलाओं का सैलाब


भिवानी। गांव् जाटू लोहारी के बाबा जगन्नाथ धाम मंदिर में महिला दिवस पर गुरुग्राम के मेदांता व भिवानी के अंचल अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल कैम्प लगाकर 320 महिला व पुरुषों की जांच की। सभी लोगों का एचबी, ब्लैड शुगर व बीपी जांचा गया। 100 रोगियों के बीएमडी व पीएफटी की जांच की गई। शिविर में 80 लोगों के अत्याधुनिक मशीन से एक्सरे, 50 महिला व पुरुषों की ईसीजी की गई। ये सभी जांच निशुल्क की गई। सभी की जांच पड़ताल के बाद मेदांता व अंचल अस्पताल से पहुंचे चिकित्सकों ने शिविर में आए लोगों का इलाज व नि:शुल्क दवाई वितरित की।


     कैंप में डॉ. विनोद अंचल (डायरेक्टर, अंचल अस्पताल), डॉ. कृष्ण कुमार (एमएस सर्जरी, सीनियर सर्जन), डॉ. लक्ष्य यादव (एमडी मेडिसिन, सीनियर कंसल्टेंट), डॉ. अक्षरा (एमबीबीएस, एमएस ओबीजी, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. जितेंद्र सैनी (एमबीबीएस, एमएस आर्थोपेडिक, जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन), डॉ. सोम्या श्रीवास्तव (एमबीबीएस, एमडी नियोनेटोलॉजिस्ट, नवजात व बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. अनिता अंचल (सीनियर स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. रजत (मेदांता हॉस्पिटल), और डॉ. प्रियांशु (मेदांता हॉस्पिटल) जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरों, कनिष्ठ अभियंता बिर्जेश कुमार, सुरेश सैनी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान पहले सुबह 8 बजे से 10 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 20-25 यूनिट रक्त दाताओं ने अपना रक्तदान किया। ज्यादातर रोगी बीपी, ब्लड शुगर, हड्डियों से संबंधित समस्याओं, और खून की कमी से पीडि़त पाए गए।


डॉ. अक्षरा ने महिलाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया और किशोरियों को एचपीवी का इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। अगर समय पर किशोरियों को एचपीवी का इंजेक्शन लगाया जाए, तो उनमें आगे जाकर गर्भाशय के कैंसर से बचाव हो सकता है। गर्भाश्य के कैंसर के प्रति किया गया जागरूक महिलाओं को गर्भाशय कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक किया गया और किशोरियों को एचपीवी का इंजेक्शन लगाने की सलाह दी गई। अगर समय पर किशोरियों को एच पीवी का इंजेक्शन लगाया जाए, तो उनमें आगे जाकर गर्भाशय के कैंसर से बचाव हो सकता है।इस अवसर पर डॉ. अक्षरा (एमबीबीएस, एमएस ओबीजी, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने महिलाओं को गर्भाशय कैंसर के बारे में जानकारी दी और किशोरियों को एचपीवी का इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। बाद में बाबा जगन्नाथ मंदिर के महंत प्रदीप गिरी ने व ग्राम पंचायत की तरफ से मेडिकल व रक्तदान शिविर में पहुंचने वाले सभी चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!