राज्यसभा चुनाव में डीएससी समाज की अनदेखी : राजेन्द्र धानक

राजेश बिष्ट / नए भारत का उदय 


कांग्रेस पार्टी ने डीससी समाज को जोडऩे का मौका गवाया
भिवानी। पहले लोकसभा चुनाव और अब राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा डीएससी समाज की उपेक्षा किए जाने के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के भिवानी ग्रामीण जिला अध्याक्ष राजेन्द्र धानक कालूवास ने अपने पद से त्यागपत्र देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा के लिए डीएससी समाज समाज की अनदेखी किए जाने से डीएससी समाज में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास राज्यसभा चुनाव के माध्यम से इस उपेक्षित डीएससी समाज के हरियाणा प्रदेश के वोटरों को अपने साथ जोडऩे का मौका था, उसे पार्टी ने गवा दिया। उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस पार्टी डीएससी समाज को बढ़ावा नहीं देगी तब तक वह सत्ता में वापसी नहीं कर सकती। उन्होंने कांग्रेस पार्टी हाईकमान से मांग करते हुए कहा कि वे सर्व समाज को साथ लेकर चलें तथा सभी को प्रतिनिधित्व देने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के सच्चे और अनुशासित सिपाही हैं और वे पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे और पार्टी भविष्य में जोभी जिम्मेवारी सौंपेगी उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऐंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!