अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में लायंस क्लब भिवानी सुरभि ने 10 कर्मठ महिला कर्मियों कोसम्मानित किया

राजेश बिष्ट / नए भारत का उदय 

भिवानी। भिवानी के ढाणा रोड अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर की 10 कर्मठ महिला स्टाफ कर्मियों को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान में उत्कृष्ट एवं निष्ठापूर्वक सेवाभाव से सहयोग करने हेतु एवं गत दिवस क्लब की बैठक में लिए फैसले के अंतर्गत तथा क्लब के वरिष्ठ सदस्य पूर्व जनपद प्रांतपाल लायन वीरेंद्र हंस, लायन  विजय शिरोहा, लायन सुशील खरीटा के निर्देशन में 10 कर्मठ महिला कर्मियों को पटका,  अंगवस्त्र , स्मृति चिन्ह एवं  प्रशस्ति पत्र भेंट  कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली कर्मठ महिलाओं में सुश्री राजेश स्टाफ नर्स, एएनएम सुश्री ललिता,  परवीन,  पूनम  देवी,  पूनम  यादव, ज्योति,  मोहिनी शर्मा, आशा वर्कर प्रियंका एवं बाला देवी , सहायिका रेखा शामिल रही।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में लायंस क्लब भिवानी सुरभि से क्लब अध्यक्ष डॉक्टर  करन पूनिया,  संयोजक पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर  वंदना  पूनिया, क्लब सचिव लायन नरेंद्र अग्रवाल,  वित्तसचिव लायन उम्मेद पूनिया, कार्यकारिणी सदस्य लायन अमित शर्मा के नाम उल्लेखनीय हैं। क्लब सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी भिवानी डॉ रघुवीर शांडिल्य की भी उनके चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण सहित समर्पित सेवाभाव की भूरि भूरि प्रशंसा की । इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर दीपांशू शर्मा  , फार्मेसी अफसर सुधीर ने सभी सम्मानित हुई महिला कर्मियों को बधाई देते हुए संबोधित किया और साथ ही नई ऊर्जा से और भी अधिक सेवाभाव से कार्य करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!