राजेश बिष्ट / नए भारत का उदय

महिलाएं केवल परिवार की धुरी नहीं, राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति है : जेसी अमित गुप्ता
भिवानी, 09 मार्च : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जेसीआई भिवानी द्वारा शहर में विमेंस डे रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना और उनके अदम्य साहस व उपलब्धियों का जश्न मनाना रहा। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स जेसी सुमन मित्तल, जेसी अनुपमा गुप्ता, जेसी नीति अग्रवाल और जेसी ज्योति जावा की देखरेख में हुआ। रैली के दौरान संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य अध्यक्ष जेसी अमित गुप्ता,कोषाध्यक्ष जेसी विवेक गर्ग रहे।
वही संस्था की महिला विंग (जेसीआरटी) की चेयरपर्सन जेसीआरटी मीनाक्षी तायल ने भी अपनी टीम के साथ रैली में बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। संस्था के अध्यक्ष जेसी अमित गुप्ता ने कहा कि आज की महिला केवल परिवार की धुरी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति है। जेसीआई भिवानी इस रैली के माध्यम से यह संदेश देना चाहता है कि महिलाओं का सम्मान और उनकी सुरक्षा केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि हमारे जीवन का संस्कार होना चाहिए। प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी सुमन मित्तल ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है ताकि वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें। यह रैली शहर के मुख्य चौराहों से होती हुई गुजरी, जहाँ आम जनता ने भी तालियों के साथ महिलाओं के इस जज्बे का स्वागत किया। इस अवसर पर सविता सिंगल, मंजू बंसल, मीनाक्षी तायल, गोल्डी जैन, शालिनी गुप्ता, निशा अग्रवाल, जानवी बंसल, ममता तायल, सारिका अग्रवाल, किरण सिंगल, ज्योति जावा, श्वेता बंसल, दीप्ति सिंगल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
