राजेश बिष्ट / नए भारत का उदय

भिवानी। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश सचिव शशि प्रजापति व पिंकी जावला की 18वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने उन्हें पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस पहल के माध्यम से संस्था ने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन के खास अवसरों को समाज व प्रकृति की सेवा से जोड़ें।इस अवसर पर संस्था के पर्यावरण रक्षक व योगाचार्य जेई बिजेश जावला, संस्थापक सुरेश सैनी, पार्षद विनोद प्रजापति ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है।
लगातार बढ़ते प्रदूषण, घटती हरियाली और बदलते मौसम के कारण प्रकृति का संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति को पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। पेड़ हमें शुद्ध हवा, छाया और जीवनदायी वातावरण प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य खुशी के अवसर पर पौधारोपण करने और पौधे भेंट करने की परंपरा को अपनाना चाहिए, ताकि समाज में हरियाली बढ़े और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। यदि हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा। इस अवसर पर सामान्य अस्पताल के ब्लड बैंक के डॉ. व शतकवीर राजेश डूडेजा, स्टाफ सदस्य सहित अनेक लोग भी उपस्थित रहे।
