ढाणा वाली मंगलवारी माता के वार्षिक मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राजेश बिष्ट / नए भारत का उदय 

17वें विशाल देसी घी प्रसाद भंडारे में 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

भिवानी। हनुमान ढाणी स्थित ढाणा वाली मंगलवारी माता मंदिर में वार्षिक मेला उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर 17वें विशाल देसी घी से बने प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का सानिध्य महंत चरण दास महाराज का रहा।

महंत चरणदास महाराज ने कहा कि फाग महोत्सव के बाद यहां एक माह तक उत्सव होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हमारी परंपरा जीवित रहती हैं। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में विवेकानंद हाई स्कूल की निदेशक सावित्री यादव ने भाग लिया और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

मेले के दौरान विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मत्था टेककर परिवार की खुशहाली और मंगल कामनाएं कीं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ स्वच्छता बनाए रखना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की अपील की। विराट भंडारे के बारे में जानकारी देते हुए संयोजक नरेश उर्फ कांजू और हरीश कोच ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से लगातार इस भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन श्रद्धालुओं की आस्था और सहयोग का प्रतीक है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर सेवा कार्य में अपना योगदान देते हैं।

मेले के सफल आयोजन में क्षेत्र के युवाओं और श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रही और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक प्रसाद ग्रहण कर माता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ध्यान दास, समाजसेवी नरेश कांजू, निदेशक सावित्री यादव, हरीश सैनी कोच, प्रताप भगत, मोहन, संदीप, राधेश्याम सैनी, सीताराम हलवाई, सोनू बाबा, प्रदीप नाई, सीटू सैनी, मास्टर कपिल वर्मा, राकेश पंडित, कमल सैनी, विजय, ललित हलवाई, राजू, अंजली, सूरज, मनोज, दीपक, सुमित कुमार, दीपा मिस्त्री, धर्मेंद्र, नितिन गोयल, विनोद प्रजापति, पार्षद, पवन पंडित, मोनू कुमार, नरेश कुमार, क्रीश, नरेंद्र ठेकेदार, रुद्रप्रताप, बाला, संतोष, सिमरन, कांता देवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!