सन्त निरंकारी मिशन द्वारा जाटू लोहारी में सन्त समागम का आयोजन सम्पन्न

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

जिज्ञासु भक्तों ने ब्रह्मज्ञान की दान प्राप्त किया

बवानीखेड़ा। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की असीम कृपा से गांव जाटू लोहारी के कम्यूनिटी सेंटर में संत निरंकारी मिशन द्वारा बलदेव राज नागपाल जी जोनल इंचार्ज के मार्गदर्शन में संत समागम का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चमोली उत्तराखंड से पधारे महात्मा पूज्य आनंद सिंह नेगी ने की। इस कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में निरंकारी श्रद्धालुओं तथा गांव से भारी संख्या में अन्य प्रभु प्रेमी सज्जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस कार्यक्रम में महात्मा पूज्य आनंद सिंह नेगी ने फरमाया कि मनुष्य जीवन का मुख्य मकसद है कि इंसान ब्रह्म ज्ञान के माध्यम से आत्मज्ञान को प्राप्त करें और जन्म-मृत्यु के बंधनों से मुक्ति हासिल करे। वर्तमान समय में सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ब्रह्म ज्ञान देकर इंसान को वास्तविक और व्यावहारिक भक्ति से जोड़ रहे हैं करोड़ इंसान अपने अस्तित्व को ब्रह्म ज्ञान के माध्यम से ध्यान करके इंसान ने जीवन का मकसद हासिल कर लिया है और इन घरों में ब्रह्म ज्ञान को व्यावहारिक रूप में दिया जा रहा है उन घरों में सुंदर अलौकिक प्रेममय वातावरण बना हुआ।

उन्होने फरमाया के संसार का हर इंसान सुख तो चाहता है परंतु सुख के मार्ग पर नहीं चलना चाहता। जो सन्तों महात्माओं ने सुख प्राप्त करने का फार्मूला बताया उसे अपने जीवन में अमल नहीं कर रहा है जैसा कि कहा गया है जो सुख को चाहो सदा तो शरण राम की लेहु। अविनाशी राम को जाने बिना राम की शरण कैसे ली जा सकती है इसलिए अविनाशी राम को सत्गुरु से ही जानना जरूरी है। हमारे पुरातन गुरूओं ने भी इंसान को यही समझाने का प्रयास किया।

सत्संग के पश्चात काफी संख्या में जिज्ञासु भक्तों ने ब्रह्मज्ञान प्राप्त करके अपनी आत्मा का कल्याण किया। सतपाल मुखी सन्त निरंकारी मण्डल ब्रांच जाटू लोहारी ने उपस्थित मानव परिवार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!