प्रदेश के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री ने सैकेण्डरी की मुख्य विषयों की परीक्षाओं के सफल संचालन पर दी बधाई

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

आज संचालित हुई सैकेण्डरी की परीक्षा में कुछ केन्द्रों पर अनुचित साधन प्रयोग के 36 मामले दर्ज-

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जा रही सैकेण्डरी कक्षा की मुख्य विषयों की परीक्षाएं आज संपन्न हो गई है। प्रदेशभर में इन परीक्षाओं के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना जिसके आधार पर परीक्षा की शुचिता व पवित्रता पर कोई प्रश्र चिन्ह लगे घटित नहीं हुई।

इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, हरियाणा सरकार ने परीक्षाओं के सफल संचालन पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार को हार्दिक बधाई देते हुए शिक्षा बोर्ड के सम्पूर्ण स्टाफ की कार्यशैली की प्रशंसा की, तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की परीक्षाओं के संबंध में आदर्श प्रस्तुत करने की अपेक्षा करते हुए हरियाणा प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों को बधाई दी।

इसी के साथ-साथ समस्त प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया का भी आभार व्यक्त किया। जिन्होंने सफलतापूर्वक परीक्षा करवाने में अभिभावकों, परीक्षार्थियों तक हरियाणा सरकार का एवं शिक्षा बोर्ड का संदेश भिजवाने का कार्य किया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने हरियाणा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनित गर्ग व स्कूल शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार का परीक्षाओं के दौरान सहयोग एवं मार्गदर्शन करने पर आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय की सीनियर सैकेण्डरी की परीक्षाएं 01 अप्रैल, 2026 को संपन्न होने जा रही है।बोर्ड बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि आज प्रदेशभर में संचालित हुई सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) सामाजिक विज्ञान एवं डी.एल.एड. की परीक्षा नकल रहित सुव्यवस्थित संचालित हुई। कुछ परीक्षा केन्द्रों पर अनुचित साधन के कुल 36 मामले दर्ज किए गए। परीक्षा ड्यूटी से 07 पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त किया। उन्होंने बताया कि उनके स्वयं के उडऩदस्ते द्वारा जिला जीन्द के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., बुडा खेड़ा पर नकल का 01 केस दर्ज किया। शेष परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शान्तिपूर्वक व सुव्यवस्थित संचालित हो रही थी।

बोर्ड उपाध्यक्ष के उडऩदस्ते द्वारा जिला-फरीदाबाद व जीन्द के तथा बोर्ड सचिव के उडऩदस्ते द्वारा जिला-कैथल के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा सुव्यवस्थित संचालित हो रही थी। अन्य उडऩदस्तों द्वारा प्रदेशभर मेें 35 नकल के मामले पकड़े।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष विशेष आरएएफ उडऩदस्ता द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., शिकारपुर (हिसार) पर नियुक्त पर्यवेक्षक जयदीप सिंह, जेबीटी, रा.प्रा.पा., शिकारपुर को एक ही डीडीओ के अधीन होने एवं अध्यक्ष विशेष उडऩदस्ता-02 जिला जीन्द द्वारा परीक्षा केन्द्र एसडी व.मा.वि., जीन्द-20(बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक सत्यवान, पीजीटी संस्कृत, रा.व.मा.वि., लितानी को उनके कक्ष में 03 नकल के केस दर्ज होने पर कार्यभार मुक्त किया गया।

उप-मण्डल प्रश्र पत्र उडऩदस्ता, बराड़ा (अम्बाला) द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., साहा-1 पर नियुक्त पर्यवेक्षक सतीश शर्मा, टीजीटी, सामाजिक विज्ञान, रा०उ०वि०, नगला जाटान को आज की परीक्षा के विषय का अध्यापक होने के कारण परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त उप-मण्डल प्रश्र पत्र उडऩदस्ता, पटौदी(गुरूग्राम) द्वारा परीक्षा केन्द्र एस.एस.डी.एस. रा.क.व.मा.वि., हैलीमण्डी-1(बी-1) पर छापेमारी की गई। इस दौरान कक्ष नबर 11 में बैठे सभी 24 परीक्षार्थियों के अनुचित साधन प्रयोग के मामले दर्ज किए गए तथा परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर पर्यवेक्षक मनु पराशर, टीजीटी,ड्राईग, एसएचआरपीएससी रा.व.मा.वि०, भौडा कलां को कार्यभार मुक्त किया गया।

उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष, भिवानी से संचालित एसटीएफ-4 द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., चूली बागडियान(हिसार) पर नियुक्त पर्यवेक्षक करण सिंह, सामाजिक विज्ञान, रा.क.व.मा.वि., आदमपुर गांव को आज की परीक्षा के विषय का अध्यापक होने पर तथा धीरज, टीजीटी, शारीरिक शिक्षा, रा.क.उ.वि., लांंधड़ी को एवं उप-मण्डल अधिकारी(ना०) भिवानी द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., लेघां (भिवानी) पर नियुक्त पर्यवेक्षक प्रीती, जेबीटी, देव पब्लिक स्कूल, देवराला को परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही के कारण परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को संचालित होने वाली सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) गणित विषय एवं डी.एल.एड. की परीक्षा में 50581 परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक प्रविष्ट होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!