राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। किग्स ऑफ दिल्ली मे गोल्ड मेडल जीतने पर संदीप जुनेजा का वार्ड न 8 के पार्षद सुमिता डुडेजा व प्रतिनिधि हर्षदीप डुडेजा ने हनुमान मंदिर में पटका पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संदीप ने मास्टर कैटेगरी 40 व 80 वेट ग्रुप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। पार्षद प्रतिनिधि हर्षदीप डुडेजा ने कोच सुरेश डुडेजा को भी सम्मानित किया गया। आशु कामरा प्रधान देवीबाई आश्रम ने भी संदीप व कोच सुरेश डुडेजा को सम्मानित किया। हर्षदीप डुडेजा ने बताया आज की युवा पीढ़ी में कुछ साथी नशे व जुए की लत में पड़ चुके है। युवाओं को नशे से दूर रहते हुए वे अपना खेल व पढ़ाई में मन लगाकर तैयारी करे।
उन्होंने कहा कि युवाओं को संदीप व कोच सुरेश डुडेजा से सीख लेते हुए खेलो में अपने परिवार व जिले का नाम रोशन करना चाहिए। डूडेजा ने बताया कि संदीप वार्ड न 8 के निवासी है। यह उपलब्धि वार्ड वासियों के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर धर्मपाल वधवा, गनपत जसूजा, सुरज गांधी, कृष्ण बजाज, दिव्यांशू जगा, प्रवीन बजाज, दीपक बवेजा, चन्द्रप्रकाश, मनोज कुमार, विपिन्न महता, विजय कुमार, गितेश महतानी, इश कुमार आदि मौजूद थे।
