राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

विजेंद्र बराड़ राज्य प्रधान निर्विरोध चुने गए
हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी यूनियन (रजिस्ट्रेशन नंबर–417) का द्विवर्षीय चुनाव गुरु रविदास भवन, सफीदों रोड, जींद में अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह चुनाव एडहॉक कमेटी के चेयरमैन रामसिंह कटारिया की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से विजेंद्र बराड़ को राज्य प्रधान के पद पर निर्विरोध चुना गया।

वहीं महासचिव के पद पर राजेश चंद सिरोही को चयनित किया गया। इसके अलावा संगठन के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमे चीफ ऑर्गेनाइजर के पद पर विजेंद्र भाटिया, एडिशनल जनरल सेक्रेटरी के पद पर सुभाष तालू, ऑडिटर के पद पर प्रदीप रंगा, डिप्टी जनरल सेक्रेटरी के पद पर संजय निम्बल, वित्त सचिव के पद पर संदीप चौहान, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर राजकुमार महला, पब्लिकेशन सेक्रेटरी के पद पर राजपाल सोलरा तथा वाइस प्रेसिडेंट के पद पर महेश कुमार को चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में एडहॉक कमेटी के सदस्य देसराज सराय, ब्रह्मानंद रंगा तथा रामकुमार रंगा का विशेष योगदान रहा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की एकता और मजबूती बनाए रखने का संकल्प लिया।
