29 दिव्यांगजनों को भेंट किए 18.24 लाख की लागत के सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग

दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं: डीसी-

विरेन्द्र सिंह (मिंटू) नए भारत का उदय

सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों की होंगी मुश्किलें आसान: डीसी

भिवानी। अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के कॉर्पोरेट द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को स्थानीय जिला रेडक्रॉस सोसायटी परिसर में सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण समारोह का आयोजन किया गया। डीसी एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष साहिल गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान 29 दिव्यांगजनों को 18.24 लाख की लागत के सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग भेंट किए।

अपने संबोधन में डीसी साहिल गुप्ता ने दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं। दिव्यांगजनों को समाज में उचित स्थान मिलना जरूरी है। सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों की मुश्किलें आसान होंगी। दिव्यांगजनों की हर संभव मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए हर संभव तत्पर रहती है। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण करने पर अरावली पावर कम्पनी और एलिम्को के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों की जीवन शैली में सुधार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडऩा है।

कार्यक्रम में सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि भारत सरकार के उपक्रम एलिम्को द्वारा दिसंबर-2025 में भिवानी के सभी खंडों में विशेष परीक्षण शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद कुल 29 दिव्यांगजनों को चिन्हित किया गया था, जिन्हें सोमवार को कुल 80 सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिनकी कुल अनुमानित लागत 18 लाख 24 हजार 198 रुपये रही है।

उन्होंने बताया कि वितरित किए गए उपकरणों में 15 मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल, 5 फोल्डिंग व्हील चेयर, 12 बैसाखी, 5 वॉकिंग स्टिक, एक रॉलेंटर, 6 वॉकर व 35 कृत्रिम अंग/कैलिपर वितरित किए गए। इस दौरान एलिम्को के विशेषज्ञ जूनियर मैनेजर सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में गुलशन, प्रिया चौधरी, स्फीन अहमद, स्वाति, परतोष और हर्ष की टीम ने उपकरणों के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!