प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अनाज मंडी क्षेत्र में चलाया चालान काटने का अभियान

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

पांच दुकानदारों पर लगाया 2500 रुपए का जुर्माना

भिवानी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर परिषद की संयुक्त टीम ने जेईई चंचल के नेतृत्व में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर रोक लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहर में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया।

इस दौरान अनाज मंडी क्षेत्र में पांच चालान काटे गए, जिन पर कुल 2500 रुपए जुर्माना लगाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में आम जनता को जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर्यावरण के लिए खतरा है। प्रदूषित पर्यावरण से हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने अभियान के दौरान दुकानदारों से अपील की है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!