अनुचित साधन प्रयोग के 13 मामले दर्ज, 03 पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्त

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

सुव्यवस्थित संचालित हुई सीनियर सैकेण्डरी की गणित विषय की परीक्षा

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने आज यहां एक प्रेस वक्तव्य मेें बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक व मुक्त विद्यालय) गणित विषय तथा डी.एल.एड. रि-अपीयर की परीक्षा आज प्रदेशभर में सुव्यवस्थित व शान्तिपूर्वक संचालित हुई। प्रदेशभर मेंं गठित उडऩदस्तों द्वारा कुछ परीक्षा केन्द्रों पर नकल के कुल 13 मामले दर्ज किए गए तथा परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर 03 पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि उनके उडऩदस्ते द्वारा जिला-रोहतक, उपाध्यक्ष के उडऩदस्ते द्वारा जिला हिसार एवं सचिव के उडऩदस्ते द्वारा जिला अम्बाला के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर छापेमारी की और गहनता से परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई, जहां अनुचित साधन प्रयोग का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। सभी केन्द्रों पर परीक्षा शान्तिपूर्वक नकल रहित संचालित हो रही थी।

उन्होंने आगे बताया कि अध्यक्ष विशेष आरएएफ उडऩदस्ता द्वारा जिला झज्जर के परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि., डावला-1 (बी-1)पर नियुक्त पर्यवेक्षक पूनम, हिन्दी प्रवक्ता व भगवानी देवी, इतिहास प्रवक्ता, रा.व.मा.वि., बिरधाना को परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया गया।

उप-मण्डल प्रश्र-पत्र उडऩदस्ता, कनीना (महेन्द्रगढ़) द्वारा परीक्षा केन्द्र रा.व.मा.वि.,. डोंगरा अहीर-1(बी-1) पर लिपिक की ड्यूटी दे रहे सुरेन्द्र कुमार, अंग्रेजी प्रवक्ता, जोकि इसी विद्यालय में नियुक्त होने के कारण परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को संचालित होने वाली सैकेण्डरी पंजाबी,आईटी/आईटीईएस एवं संस्कृत व्याकरण तथा सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) संस्कृत/उर्दू/जैव प्रौद्योगिकी विषय तथा डी.एल.एड. (रि-अपीयर) की परीक्षा में 58811 परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक प्रविष्ट होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!