सिद्धपीठ बाबा जहरगिरि आश्रम में हाेने वाले वार्षिक भंडारे के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रीमहंत डाॅ. अशाेक गिरि महाराज ने किया भट्ठी पूजन

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। श्रीश्री 1008 सिद्ध बाबा शंकर गिरि महाराज की 9वीं पावन पुण्यतिथि पर 22 मार्च काे सिद्धपीठ बाबा जहरगिरि आश्रम में होने वाले वार्षिक भंडारे एवं संत समागम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वार्षिक भंडारा आयोजन को लेकर मंगलवार को भट्ठी पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय श्रीमहंत जूना अखाड़ा व आश्रम पीठाधीश्वर डॉ. अशोक गिरि महाराज ने वैदिक मंत्राेच्चारण के साथ विधि विधान से भट्ठी का पूजन किया। उसके बाद भंडारे का प्रसाद बनाने का कार्य शुरू हुआ। श्रीमहंत डॉ. अशोक गिरि महाराज ने बताया कि श्रीश्रीyy 1008 सिद्ध बाबा शंकर गिरि महाराज की पावन पुण्यतिथिपर हर वर्ष भंडारा व संत समागम किया जाता है जिसमें देश-विदेश से साधु-संत व श्रद्धालुगण पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी काे विशाल वार्षिक भंडारा व दिव्य संत समागम किया जाएगा।

डाॅ. अशाेक गिरि महाराज ने बताया कि 22 मार्च काे सर्वप्रथम सुबह 7:15 बजे सदगुरुदेव का षाेडश उपचार पूजनम किया जाएगा। प्रात: 08:15 बजे बाल भाेग प्रसादम, सुबह 11:15 बजे यज्ञ पूर्णाहूति दी जाएगी। उन्हाेंने बताया कि दाेपहर 12:15 बजे से विशाल भंडारा प्रसाद प्रारंभ हाेगा। अंतर्राष्ट्रीय श्रीमहंत डाॅ. अशाेक गिरि महाराज ने बताया कि भंडारे का संपूर्ण प्रसाद पवित्र गंगाजल व शुद्ध घी से बनाया जाएगा। भंडारे में बनने वाले प्रसाद का कार्य मंगलवार से शुरू कर दिया गया है।

इस अवसर पर बाबा कैलाश गिरि, बाबा भगवान गिरि, बाबा दशरथ गिरि, बाबा कैलाश गिरि, कामाख्या गिरी चीका महाराज, शिव गिरी, हनुमान गिरि, किरोड़ी हलवाई, प्रमोद अग्रवाल, प्रवीण थेपड़ा, सीटू हलवाई, कृष्ण हलवाई, संदीप, पारस शर्मा आचार्य, रमेश, मोहन दत्त वशिष्ठ, लेहसू सैन, आचार्य बसंत शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!