यशवीर सिंह नए भारत का उदय

महिला स्वयं सहायता समूह महिलाओं के रोज़गार की अनूठी मिसाल : एसडीएम
तोशाम। एसडीएम प्रदीप अहलावत ने कहा कि सरकार के आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों महिलाओं के रोजगार की अनूठी पहचान बन रही है। लोग स्वदेशी अपना रहे हैं। एसडीएम प्रदीप अहलावत ने महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।महिला स्वयं सहायता समूहों की यह पहल स्वदेशी, स्थानीय उत्पादों और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित हो रही है।
महिलाए सामूहिक रूप से संकल्प लेकर दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों के उपयोग का प्रण लें रही है। महिलाए ने विदेशी आयातित वस्तुओं के स्थान पर देसी उत्पादों को अपने घर, कार्यस्थल एवं समाज में प्राथमिकता देने, गांव के किसानों और कारीगरों का समर्थन कर स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने का संकल्प ले रही है। इसके साथ ही युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा नई पीढ़ी को स्वदेशी के महत्व का संदेश दे रही है।
एसडीएम ने महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में भारतीय भाषाओं के अधिक प्रयोग, पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए स्वदेशी एवं प्रकृति-अनुकूल उत्पादों के उपयोग तथा देश के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देने का भी संकल्प जरूर लें।
