Rajesh Bisht Naye Bharat Ka Uday

जल हमारे जीवन का आधार, हर बूंद का समझें महत्व : अशोक भाटी
भिवानी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व वांसों के तत्वाधान में जल अर्पण कार्यक्रम के तहत भिवानी जिले में 22 मार्च तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है यह जानकारी देते हुए जिला सलाहकार अशोक भाटी ने कहा कि स्वच्छ पेयजल और बेहतर सीवरेज व्यवस्था प्रत्येक नागरिक का अधिकार है तथा इसे सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जागरूकता बढ़ाने के लिए जल महोत्सव मनाया जा रहा। अशोक भाटी ने बताया कि 8 मार्च से 22 मार्च 2026 तक जिले में जल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल तथा “हर घर जल” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही, “जल अर्पण दिवस” के माध्यम से उन ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जहां पेयजल आपूर्ति का संचालन पंचायतों द्वारा किया जा रहा है, ताकि लोगों में पानी के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
इस महोत्सव मे वीडब्ल्यूएसई कमेटियों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।तथा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों के बैंक खाते शीघ्र खोले जा रहे है। विभाग जिला वासियों से अपील करता है कि “जल केवल एक संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए आज ही जल संरक्षण को अपनी आदत बनाना होगा। अनावश्यक जल व्यर्थ न बहाएं, हर बूंद का सम्मान करें और जल बचाने की इस मुहिम में सक्रिय भागीदार बनें।” विभाग द्वारा मनाए जाने वाले जल महोत्सव, जल अर्पण, विश्व जल दिवस सहित सभी कार्यक्रमों मे पेयजल आपूर्ति एवं सीवरेज से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए आमजन टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 की पूरी जानकारी दी जा रही है। जिलेवासी इस नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
