राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

समाधान शिविर में डीडीपीओ सोमबीर कादयान ने सुनी लोगों की समस्याएं
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में वीरवार को डीडीपीओ सोमबीर कादयान की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीडीपीओ श्री कादयान ने लोगों की शिकायतों को गौर से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनहित से जुड़ी सभी शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
डीडीपीओ कादयान के समक्ष जिला कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नबंदार ने चौ. बंसीलाल राजकीय अस्पताल की परिवार कल्याण समिति के पुनर्गठन की मांग की और पुरानी समिति की अधिकारिक जांच करवाने की शिकायत रखी।
पूर्व पार्षद ईश्वर मान ने नेहरू पार्क के पास कार पार्किंग बनवाने बारे शिकायत पर डीडीपीओ ने बताया कि उस जमीन पर साईबर थाना बनाने की योजना प्रक्रियाधीन है। इसी प्रकार गोदावरी ने उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिलवाने, मोहन कुमार, मीना देवी, इंदू, ज्योति बाला ने फैमिली आईडी दुरूस्त करवाने बारे, शकुंतला ने अपने प्लॉट से अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत रखी।
इसी प्रकार से डीडीपीओ के समक्ष धीरज, रमेश व राजवीर ने फैमिली आईडी में आय कम करवाने, मनिंद्र ने अपने मकान की दोबारा से पैमाइश करवाने, मोहित ने बैंक से लिए होम लोन की किश्त देने का समय बढवाने, हरि सिंह व रामचंद्र ने फैमिली आईडी से प्लॉट हटवाने, सोमवीर ने अविवाहित पेंशन बनवाने, बाला व बलराम ने बारिश के कारण मकान गिरने पर आर्थिक सहायता राशि दिलवाने, ओम सिंह ने बीरण से बलियाली रोड़ के बीच खड़े बिजली खंभे व उसके खेत से बिजली का सामान हटवाने, सतीश ने सेक्टर-13 में अवैध कब्जे हटवाने, पटेल नगर निवासियों ने बंद गली से अवैध कब्जा हटवाने, कलावती ने उनकी नाबालिग भांजी के गायब होने पर पुलिस कार्रवाई करवाने तथा सेक्टर-13 निवासी अशोक शर्मा ने गली में फेरी वालो द्वारा तेज आवाज में स्पीकर चलाने पर रोक लगवाने की शिकायत रखी।
उन्होंने सभी शिकायतों को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।समाधान शिविर में टीएम भरत पाल, डा. राजेश ग्रेवाल, एएसओ रतन सिंह, एएलडीएम राजवंती, तहसील कल्याण अधिकारी राज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा गैर सरकारी सदस्य रामकिशन हालुवासिया, केके ग्रोवर, सीएम विंडो एनीमेट पर्सन राम गोपाल सैनी, नरेन्द्र ग्रेवाल, सतीश वर्मा व अनिल सोलंकी मौजूद रहे।
