आर्टिस्टिक सिंगल योग चैंपियनशिप में सीनियर रिसर्च ऑफिसर मुकेश शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

⏩ चंडीगढ़ में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन महिला एवं पुरूष चैंपियनशिप का आयोजन

⏩ सीनियर रिसर्च ऑफिसर मुकेश शर्मा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत चुके अनेक पदक

⏩ मुकेश शर्मा योगा के वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुके

भिवानी। चंडीगढ़ में 17 मार्च से ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन महिला एवं पुरूष चैंपियनशिप चल रही हैं। स्पोर्टस डिपार्टमेंट चंडीगढ़ द्वारा करवाई गई योगासन चैंपियनशिप 17 मार्च से 21 मार्च तक स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स टेबल टेनिस हॉल चलेंगी। योगासन चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम में भिवानी जिले के गांव मिताथल निवासी मुकेश शर्मा ने आर्टिस्टिक सिंगल योग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

उल्लेखनीय हैं कि गत 17 मार्च से 21 मार्च तक स्पोर्टस डिपार्टमेंट चंडीगढ़ द्वारा ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन महिला एवं पुरूष चैंपियनशिप करवाई जा रही हैं। चंडीगढ़ के स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स टेबल टेनिस हॉल में चैंपियनशिप में देशभर के सिविल सर्विसेज ने भाग लिया।

चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम में भिवानी जिले के गांव मिताथल निवासी मुकेश शर्मा ने आर्टिस्टिक सिंगल योग चैंपियनशिप में अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी और स्वर्ण पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया। मुकेश शर्मा गांव मिताथल निवासी पंडित जयभगवान शर्मा के पुत्र हैं, जो वित्त विभाग हरियाणा में सीनियर रिसर्च ऑफिसर के पद पर चंडीगढ़ सचिवालय में कार्यरत हैं।

मुकेश शर्मा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी अनेक मेडल प्राप्त कर चुके हैं। टीम में मुकेश शर्मा व सुनील शर्मा ने आर्टिस्टिक पेयर योग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। इन्होंने पिछले तीन वर्षों से ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करके हैट्रिक लगाई हैं और उन्होंने हरियाणा के साथ-साथ भिवानी जिले का नाम रोशन किया है। मुकेश शर्मा योगा के वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!