कड़ी मेहनत से ही होता है लक्ष्य हासिल : कृष्ण कुमार बेदी

यशवीर सिंह नए भारत का उदय

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सिवानी के श्री महाराजा अग्रसेन स्कूल के वार्षिक समारोह में हुए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

भिवानी/ सिवानी। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का एकमात्र माध्यम है। विद्यार्थियों का अपना लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करनी चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को सरल, सुगम और गुणवत्ता युक्त शिक्षा का माहौल मुहैया करवाने के लिए नई नई योजनाएं लागू कर रही है।

उन्होंने कहा कि चाहे बच्चे कितने ही बड़े पद पर क्यों न चले जाएं, लेकिन उनमें संस्कारों का होना जरूरी है और वे संस्कार माता-पिता और परिवार से आते हैं। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों को अवश्य समय दें। कैबिनेट मंत्री बेदी रविवार को सिवानी स्थित श्री महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ ने की। कैबिनेट मंत्री बेदी और विधायक सर्राफ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने देश संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत कर समारोह में समा बांधा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बेदी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर से बेहतर माहौल प्रदान करने के लिए सरकारी स्कूलों के आधारभूत ढांचों में सुधार किया जा रहा है। वहीं नई नई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। सरकार का हर संभव प्रयास है कि बच्चों को शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा ना आए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति बच्चों के साथ साथ देश और समाज में बड़ा रचनात्मक बदलाव लाने का काम करेगी।

नई शिक्षा नीति न केवल किताबी ज्ञान पर आधारित है बल्कि बच्चों के नैतिक मूल्य, तकनीकी और गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा पर जोर है, जो जीवन में आगे बढ़ने के लिए सबसे जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें और अपने समाज और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने महाराजा पब्लिक स्कूल द्वारा बच्चों को प्रदान की जा रही संस्कारयुक्त शिक्षा की सराहना की।

समारोह के दौरान स्कूल के चेयरमैन गोबिंद राम बंसल ने कैबिनेट मंत्री बेदी और विधायक सर्राफ के साथ-साथ अन्य मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने स्कूल की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने केबिनेट मंत्री बेदी, विद्यायक सर्राफ को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर कर सम्मानित किया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, गोविंद राम बंसल चैयरमैन, मोहित बंसल एमडी, अमित बंसल, मीनू बंसल प्रिंसिपल, ठाकुर विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जांगड़ा, चेयरमैन मार्किट कमेटी संजय राहड़, संजय खेड़ा वाइस चेयरमैन मार्किट कमेटी, पार्षद नरेंद्र, आनंद, सतपाल सरपंच धुलकोट, मंदीप मलिक, स्कूली बच्चे, अभिभावक व गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!