राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र में सफाई के बाद फिलहाल बैंक कॉलोनी में लगाई गई है सुपर शकर मशीन
भिवानी। जिला प्रशासन या जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सामने जैसे-जैसे सीवरेज लाइन अवरुद्ध होने या पेयजल पाइप लाइन लीक होने की समस्या सामने आ रही हैं, उसके साथ-साथ ही डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार उन समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में समाधान शिविर में पहुंची कृष्णा कॉलोनी में बंद सीवरेज लाइन को दिल्ली से सुपर शकर मशीन मंगवाकर रातों रात खुलवाया गया है, इससे सीवरेज की समस्या दुरुस्त हुई है।

उल्लेखनीय है कि समाधान शिविर में कृष्णा कॉलोनी वासियों ने उनके क्षेत्र में सीवरेज लाइन के बंद होने की समस्या रखी थी। इसी प्रकार बैंक कॉलोनी और राजीव गांधी महिला कॉलेज क्षेत्र में भी सीवरेज लाइन के ब्लॉक होने की समस्या सामने आई। डीसी गुप्ता ने सीवरेज की समस्याओं को गंभीरता से लिया और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि वे दिल्ली से सुपर शकर मशीन मंगवाएं और सीवरेज लाइनों को साफ करवाएं। डीसी के निर्देशों के चलते जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने दिल्ली से सुपर शकर मशीन मंगवाई और कृष्णा कॉलोनी में रातों रात सीवर लाइन की सफाई करवाई। मशीन से सीवर लाइन की बंद पड़ी सांसों को खोला गया।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास धनखड़ जानकारी ने बताया कि फिलहाल सुपर शकर मशीन को रोहतक रोड पर बैंक कॉलोनी क्षेत्र में लगाया गया है। इस क्षेत्र की भी सीवरेज से संबंधित समस्या समाधान शिविर में आई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज क्षेत्र की मेन सीवर लाइन को साफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे जिस क्षेत्र में सीवरेज से संबंधित कोई समस्या सामने आती है, उसके साथ ही विभाग का प्रयास उस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने का होता है।
