विरेन्द्र सिंह (मिंटू) नए भारत का उदय

भारत देश में अध्यात्म के बल पर हर कुछ संभव : श्री महंत डाॅ. अशाेकगिरी महाराज
भिवानी । हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहरगिरि आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीश्री 1008 सिद्ध बाबा शंकर गिरि महाराज की 9वीं पुण्यतिथि पर 22 मार्च काे वार्षिक भंडारा एवं संत समागम किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत रविवार काे सर्वप्रथम सुबह 7:15 बजे सदगुरुदेव का षाेडश उपचार पूजनम से हुई। इसके पश्चात प्रात: 08:15 बजे बाल भाेग प्रसादम और हवन-यज्ञ में पूर्णाहूति दी गई। इसके बाद दाेपहर में 01:15 बजे से विशाल भंडारा प्रसाद प्रारंभ हुआ जिसमें साधु-संताें व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

परमहंस बाबा जहरगिरि के आर्दशाें पर चलते हुए जनसेवा के उद्देश्य से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी किया गया। वहीं मंदिर में विशेष रूप से विभिन्न प्रकार के फूलों की सजावट की गई जोकि विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही प्रसाद बनाने में दर्जनाें हलवाईयों के साथ 100 से अधिक कारीगराें व सेवादाराें ने भी अपनी सेवाएं दी। अंतर्राष्ट्रीय श्रीमहंत जूना अखाड़ा व आश्रम पीठाधीश्वर डाॅ. अशोक गिरि महाराज ने 180 से अधिक मठाधीशाें काे ट्राॅली बैग भेंट किए। इसके अलावा संत समागम में रमते, संत व महात्माओं को अंग वस्त्र एवं दक्षिणा भेंट करके उनका सम्मान किया गया।

भंडारे में पहुंचें साधु-संत व गणमान्य नागरिकभंडारे एवं संत समागम में विशेष रूप से नागा बाबा बद्री गिरि नर्मदा परिक्रमा, तपस्वी बाबा हरिओम गिरि खन्ना पंजाब, दिव्यानंद गिरि कच्छ, संध्या गिरि मारवाड़, विवेक गिरि सांभा हिमाचल, रचयिता गिरि दुबई, आनंद गिरि, आजाद गिरि भाेजान राजस्थान, सन्नी गिरि, महामंडलेश्वर कर्णपुरी महाराज राेहतक, भजन नाथ कैरू, बाबा राम स्वरूप नाथ बहादुरगढ़, भगवान गिरि मित्ताथल, प्रकाश गिरि रेवाड़ी, केशव गिरि हरिद्वार, अभिमुक्तेश्वर पुरी कैथल, बाबा कर्णपुरी, रमन पुरी, सुरेश पुरी व शिवपुरी कैथल करनाल, बाबा कैलाश गिरि व विधायक घनश्याम सर्राफ सहित अनेक गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु मौजूद रहे।
