गौरव पब्लिक स्कूल में हरियाणवी नृत्य कार्यशाला का आयोजन, बच्चों को संस्कृति से जोड़ा

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

गोकुलपुरा स्थित गौरव पब्लिक स्कूल में हेमंत सैनी कल्चरल थिएटर एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हरियाणवी नृत्य कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को हरियाणवी नृत्य की समृद्ध परंपरा, कला और सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराना रहा।कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने बच्चों को हरियाणवी नृत्य के विभिन्न स्टेप्स, भाव-भंगिमा तथा ताल-लय की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नृत्य की विभिन्न प्रस्तुतियों को सीखा और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि हरियाणवी लोकनृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का अभिन्न हिस्सा है, जिसे संरक्षित रखना आवश्यक है।

संस्था की पदाधिकारी श्रुति ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे अपनी परंपराओं को समझें और आगे बढ़ाएं। विद्यालय के संस्थापक सत्यनारायण एवं विद्यालय प्रबंधन की ओर से रितु कथूरिया ने इस पहल की सराहना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के सदस्य नरेश, मीनू शर्मा, कविता भारद्वाज, सुमित्रा, राकेश, संदीप, मोनिका, संतोष, नरेश तथा साक्षी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!