‘संखी संगम’ एलुमनी मीट-2026 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोरो पर आयोजन को लेकर पूर्व छात्राओं में भारी उत्साह : डॉ. मोहिनी

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

आदर्श महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम 25 अप्रैल को

भिवानी। आदर्श महिला महाविद्यालय में आगामी 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले पूर्व छात्राओं के मिलन समारोह ‘संखी संगम’ एलुमनी मीट-2026 को लेकर तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। ये जानकारी देते हुए एलुमनी एसोसिएशन की महासचिव डॉ. मोहिनी जांगड़ा ने बताया कि इस बहुप्रतीक्षित आयोजन को लेकर पूर्व छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि बताया कि सन् 1970 में महाविद्यालय की स्थापना से लेकर अभी तक विभिन्न बैचों की लगभग 5 हजार से भी ज्यादा पूर्व छात्राएं समारोह में भागीदारी की अनुशंसा को लेकर अपना पंजीकरण करवा चुकी है और इसी क्रम में निरंतर रोज नए आवेदन उन्हें प्राप्त हो रहे हैं, जो इस आयोजन की लोकप्रियता और महाविद्यालय के प्रति पूर्व छात्राओं के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद अपने कॉलेज परिसर में लौटने को लेकर पूर्व छात्राएं बेहद उत्साहित हैं और कई छात्राओं ने भावुक होकर अपनी पुरानी प्राध्यापिकाओं से मिलने की इच्छा भी व्यक्त की है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन द्वारा सेवानिवृत्त प्राध्यापिकाओं को भी विशेष तौर पर बुलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व छात्राएं हमारे संस्थान की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उनकी उपलब्धियां महाविद्यालय का नाम रोशन करती हैं। यह सम्मेलन हमें उनके अनुभवों, विचारों और सुझावों को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा, जिससे वर्तमान छात्राओं को भी मार्गदर्शन मिलेगा। सम्मेलन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष रूप से तैयारी की जा रही है। वर्तमान छात्राओं द्वारा नृत्य, गायन और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया जाएगा।

Iवहीं पूर्व छात्राओं को भी अपने कॉलेज जीवन की यादें साझा करने का अवसर मिलेगा, जिससे पूरा माहौल भावनात्मक और यादगार बन जाएगा। इसके अलावा आयोजन में मैत्री खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें वर्तमान और पूर्व छात्राएं एक साथ भाग लेकर आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ करेंगी। यह आयोजन न केवल पुरानी यादों को ताजा करेगा, बल्कि नए रिश्तों और नेटवर्किंग के अवसर भी प्रदान करेगा।

डॉ. जागड़ा ने आगे बताया कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। इसके तहत डॉ. सुचेता सोनी को प्रदर्शनी, डॉ. आशिमा यादव एवं तान्या को जनसंपर्क, डॉ. गायत्री बंसल को प्रचार-प्रसार, डॉ. नेहा को धन संग्रह एवं आवास, डॉ. वैशाली को भोजन व्यवस्था, तथा सीमा को महाविद्यालय की साज-सज्जा, डॉ. रचना एवं डॉ. तमन्ना को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डॉ. ममता चौधरी को मंच व्यवस्था कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!