राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भिवानी। वैश्विक स्तर पर बढ़ते ईंधन संकट के बीच केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती के निर्णय का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने इस फैसले को जन-केंद्रित और संवेदनशील बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।रीतिक वधवा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर ₹10 (₹13 से घटाकर ₹3) और डीजल पर ₹10 (₹10 से घटाकर शून्य) एक्साइज ड्यूटी कम कर आम जनता को बड़ी राहत देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जहां पूरी दुनिया में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, वहीं सरकार ने जनता के हित में यह साहसिक कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय मोदी सरकार की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को दर्शाता है। एक सशक्त वेलफेयर सरकार वही होती है, जो कठिन समय में जनता के साथ खड़ी रहती है और उनकी समस्याओं को समझते हुए समय पर ठोस निर्णय लेती है। रीतिक वधवा ने आगे कहा कि यह कदम आम आदमी, किसानों, व्यापारियों और मध्यम वर्ग—सभी के लिए राहत लेकर आया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित किया है कि देशहित और जनहित सर्वोपरि हैं।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, अजीत तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी, एडवोकेट संदीप यादव, रामकिशन यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक दूल्हेडी, डॉ. हरीश गोस्वामी, राजीव शर्मा, सुनील यादव, एडवोकेट राकेश वत्स, दलवीर, सुरेंद्र, कृष्ण यादव, पंकज कुमार, मनीष कुमार, नवीन कुमार, हेमंत, ढिल्लू देवसर, डॉ. योगेश, पंकज तिलक, राजेश गाबा, अरविंद, राजन, दीपक कुमार, शिवदत्त चांदना, नरेंद्र कुमार, सनी, अमित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भी इस निर्णय का स्वागत किया।
