पूर्व सांसद जगबीर सिंह को अनेकों सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। भिवानी लोकसभा के पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह की शोकसभा में आए विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया और उनके सुपुत्रों कमल प्रधान व डॉ हरिकेश पंघाल के समक्ष संवेदनाएं प्रकट की तथा उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर आए प्रबुद्धजनों ने कहा कि चौधरी जंगबीर सिंह एक निष्ठावान, सामाजिक व सकारात्मकता से ओतप्रोत व्यक्ति थे जिन्होंने राजनेता होते हुए भी समाज सेवी रहकर भिवानी व हरियाणा की राजनीति को नई दिशा दी।

श्रद्धांजलि देने आए अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी ने जंगबीर सिंह को बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के सैनिक के रूप में और अधिवक्ता के रूप में उन्होंने देश व समाज की सेवा तो की ही लेकिन राजनैतिक रूप से भी वह देश के प्रति समर्पित रहे।

पूर्व विधायक रघुबीर सिंह छिल्लर ने कहा कि चौधरी जंगबीर सिंह ने हरियाणा के तीनों लाल के साथ चलकर प्रदेश के विकास का पथ तैयार किया। पूर्व विधायक रणबीर मंदोला ने कहा कि उनका निधन समाज तथा प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई कदापि नहीं की जा सकती।

उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक सुखविंदर सिंह मांढी, पूर्व विधायक डॉ शिव शंकर भारद्वाज, प्रोफेसर रोशनलाल यादव, पुलिस अधीक्षक करनाल नरेंद्र सिंह बिजारणिया, पुलिस उप अधीक्षक गुरुग्राम अमन यादव, भिवानी बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सत्यजीत पिलानिया, चरखी दादरी बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र मेहडा, सुरेंद्र परमार ईटीओ, राव दान सिंह के सुपुत्र अक्षत राव, आनंद श्योराण, सुनील लांबा, पूर्व चेयरमैन संजय छपारिया,

नन्द किशोर अग्रवाल, रिटायर्ड सीएमओ डॉ रणदीप सिंह पूनिया, डॉ विनोद सांगवान, ईश्वर मान, पूर्व प्राचार्य केपी सांगवान, पूर्व हजकां नेता पवन शाहपुर, पूर्व रजिस्ट्रार आत्मप्रकाश शर्मा, आईएएस महावीर प्रसाद, छात्र नेता संपूर्ण सिंह, युवा नेता सुरेंद्र सिंह टीटू, भिवानी कांग्रेस प्रधान प्रदीप गुलिया, वेश्य कॉलेज के पूर्व प्रधान बलवान सिंह, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ शिवकांत व डॉ सुशील धमीजा, युवा इनेलो नेता आनंद टुनिया, डॉ विनोद अंचल, प्रमुख व्यवसायी विनोद मिर्ग सहित अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!