मन की बात में पीएम का संदेश: वैश्विक तनाव के बीच एकजुट रहने की अपील…रीतिक वधवा

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के नवीनतम संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया गया, जिसे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक सुना। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, एयर न्यूज़ और मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित हुआ।भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने बूथ संख्या 104 पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना।

कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने कहा कि मन की बात समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण का संदेश पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक युद्धों और तनावपूर्ण अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच प्रधानमंत्री ने देशवासियों को एकजुट रहने और चुनौतियों का मिलकर सामना करने का संदेश दिया है।

रीतिक वधवा ने प्रधानमंत्री के उस आह्वान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अफवाहों से बचना और सामाजिक एकता बनाए रखना बेहद आवश्यक है। उन्होंने इसे देश की मजबूती और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया।इस अवसर पर किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, अजीत तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी, एडवोकेट संदीप यादव, रामकिशन यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक दूल्हेडी, डॉ. हरीश गोस्वामी, राजीव शर्मा, सुनील यादव, एडवोकेट राकेश वत्स, दलवीर, सुरेंद्र, कृष्ण यादव, पंकज कुमार, मनीष कुमार, नवीन कुमार, हेमंत, ढिल्लू देवसर, डॉ. योगेश, पंकज तिलक, राजेश गाबा, अरविंद, राजन, दीपक कुमार, शिवदत्त चांदना, नरेंद्र कुमार, सनी, अमित कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!