शिक्षा बोर्ड से 04 अधिकारी हुए सेवानिवृत, गरिमामई समारोह में दी गई विदाई

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। आज हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से विनोद कुमार, विजय कुमार, निर्मला देवी एवं सुरेश कुमार, अधीक्षक पद से सेवानिवृत हुए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने सेवानिवृत हुए चारों अधिकारियों को शुभकमनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा उनके सुखमय, स्वस्थ व आनंदमय जीवन की कामना की। उन्होंने बताया कि विनोद कुमार, अधीक्षक 34 वर्ष 11 महीने 26 दिन, विजय कुमार, अधीक्षक 31 वर्ष 08 महीने 13 दिन, निर्मला देवी, अधीक्षक 30 वर्ष 07 महीने 28 दिन एवं सुरेश कुमार, अधीक्षक 34 वर्ष 11 महीने 22 दिन तक बोर्ड में अपनी सेवाएं देने उपरान्त सेवानिवृत हुए हैं।

बोर्ड प्रशासन ने अधिकारियों  को भेंट स्वरूप स्मृति चिह्न व उपहार देकर शिक्षा बोर्ड से सेवानिवृत किया। इसके अतिरिक्त ऑफिसर एसोसिएशन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा भी सेवानिवृत हुए चारों अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया तथा उनके कार्य की सराहना करते हुए दीर्घ आयु व स्वास्थ्य की कामना की।

बोर्ड अध्यक्ष ने सेवानिवृत हुए चारों अधिकारियों को उनके कार्य के प्रति समर्पण और लंबी सेवा के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रयासों के फलस्वरूप शिक्षा बोर्ड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सेवानिवृत  हुए चारों अधिकारियों ने सभी से अपील करते हुए कहा कि बोर्ड कर्मी अपनी सक्रिय सहभागिता को बढ़ाते हुए पूर्ण कत्र्तव्यनिष्ठा व लगन से कार्य करें। इस अवसर पर सेवानिवृत हुए अधिकारियों  के परिजन व बोर्ड के अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!