राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। बाल सेवा आश्रम प्राथमिक विद्यालय, भिवानी में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के बालक एवं बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भिवानी के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इनमें सुरेश अरोड़ा (प्रधान, पंजाबी जागृति संस्था), के. के. वर्मा (प्रधान, भिवानी पर्यावरण एवं संरक्षण समिति), राजेश पुनिया एडवोकेट (नेता, इनेलो), महेंद्र सिंह (प्रधान, हरियाणा रिटायर्ड पुलिस संगठन, जिला भिवानी), अशोक तंवर (प्रदेश अध्यक्ष, रोलर स्केटिंग), प्रेम सिंह चौहान (डायरेक्टर, सेंट जेवियर विद्यालय), सेवानिवृत्त प्राध्यापक वेद प्रकाश, समाजसेवी संजय सिंगला, बाल सेवा आश्रम के सचिव सुभाष छाबड़ा, आर्य जगत के विद्वान ज्ञानेंद्र तेवतिया,
स्वर्णकार सभा भिवानी के प्रधान राजेश सोनी, प्राध्यापक दीप दमन, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्राध्यापक दीवान चंद, समाजसेवी संजय गुप्ता एवं आर्य जगत के विद्वान अजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।संस्था के प्रधान एवं पूर्व न्यायाधीश वेद प्रिय आर्य, एडवोकेट की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन बाल सेवा आश्रम की छात्रा कुमारी मुस्कान द्वारा अत्यंत कुशलता के साथ किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।
परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहा
कक्षा प्रथम में राहुल कुमार ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय तथा काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय में अंजलि ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय तथा काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा तृतीय में सिमरन ने प्रथम, राधा ने द्वितीय तथा चाहत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चतुर्थ में लक्ष्मी ने प्रथम, काव्या ने द्वितीय तथा आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा पंचम में सलोनी ने प्रथम, आरती ने द्वितीय तथा पिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
