राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

राष्ट्र निष्ठा चौपाल साबित होगी समाज के लिए पथप्रदर्शक : डा. राजू मेहरा जताई
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के प्रतिष्ठित रेडिसन ब्लू होटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो राष्ट्र निष्ठा चौपाल के शुभारंभ का साक्षी बना। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद और राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन आयोग के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भिवानी से मानवाधिकार परिषद के चीफ कमिश्नर डा. राजू मेहरा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की और राष्ट्र निर्माण की इस नई पहल पर अपना सकारात्मक दृष्टिकोण साझा किया।

इस अवसर पर पूज्य श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी वेद पुत्र महाराज का पावन आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उनके सानिध्य ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में पहुँची मशहूर फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निष्ठा के इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समय की मांग बताया।


मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयशंकर राय, एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट आर.वी. मेहता और भिवानी से चीफ कमिश्नर डा. राजू मेहरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। परिषद के अधिकृत सदस्यों और मीडिया प्रतिनिधियों की भारी संख्या ने इस आयोजन को एक नई ऊंचाई दी।

इस मौके पर डा. राजू मेहरा ने इस आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए एक अत्यंत सकारात्मक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निष्ठा चौपाल केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को जागरूक करने का एक आंदोलन है।


हमारा उद्देश्य भ्रष्टाचार मुक्त समाज और मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। भिवानी सहित पूरे हरियाणा में हम इस अभियान को जन-जन तक ले जाएंगे। स्वामी का आशीर्वाद और पूनम ढिल्लों जैसी प्रभावशाली शख्सियत का साथ हमें युवाओं को प्रेरित करने में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि परिषद का प्रत्येक सदस्य राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा को सर्वोपरि रखते हुए अपराध नियंत्रण और न्याय की दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा। आयोजन के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया गया।
