सैनी कल्याण परिषद की पत्रकार वार्ता आयोजित, साझा की महात्मा फूले की जयंती समारोह की रूपरेखा

 राजेश बिष्ट / नए भारत का उदय 

भिवानी में महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती की भव्य तैयारियां

भिवानी। सैनी कल्याण परिषद भिवानी द्वारा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी साझा करने के लिए परिषद के पदाधिकारियों ने वीरवार को स्थानीय हनुमान ढाणी स्थित न्यू सैनी धर्मशाला में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सैनी कल्याण परिषद के प्रधान भूप सिंह सैनी और उपप्रधान ओमप्रकाश सैनी ने कार्यक्रम के महत्व और इसकी रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जयंती समारोह में राजनीति और समाज सेवा से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। इसमें बतौर मुख्यअतिथि केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ शिरकत करेंगे। वही समारोह के अध्यक्ष सांसद चौ. धर्मवीर सिंह रहेंगे। इनके अलावा विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह, परमानंद सैनी और रविंद्र सैनी सहित परिषद के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने महात्मा ज्योतिबा फूले के जीवन मूल्यों पर जोर दिया। प्रधान भूप सिंह सैनी व उपप्रधान ओमप्रकाश सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले ने अपना पूरा जीवन वंचितों और महिलाओं की शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया। इस जयंती समारोह का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि हम उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करें और बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने जानकारी दी कि 11 अप्रैल शनिवार को कार्यक्रम सुबह 10 बजे हनुमान ढाणी स्थित न्यू सैनी धर्मशाला में शुरू होगा। समारोह के दौरान विशेष कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी, जो महात्मा फूले के संघर्ष और संदेशों को जीवंत करेंगे।

उन्होंने बताया कि समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और जिले भर से समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। पत्रकार वार्ता में प्रधान भूप सिंह सैनी ने भिवानी की जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस गौरवमयी अवसर का हिस्सा बनें। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजकुमार सैनी, संगठन सचिव सुभाष सैनी, वरिष्ठ सलाहकार चिरंजीलाल सैनी, सलाहकार रमेश सैनी, सलाहकार बीर सिंह सैनी, राजकुमार सैनी डीजे वाले, शंकर लाल सैनी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!