राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर भाजपाइयों ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी
भिवानी। आज महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती है। देश की सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना में ज्योतिबा फुले का महत्वपूर्ण योगदान है। जाति प्रथा और छुआछूत के खिलाफ फुले ने महान काम किया था। महिलाओं की शिक्षा पर जोर देने वालों में ज्योतिबा फुले का नाम प्रमुख है। महान समाजसेवी एवं लेखक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हे पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि सामाजिक क्रांति के अग्रदूत, महान समाज सुधारक, वंचितों, शोषितों एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अपना जीवन समर्पित करने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और असमानता के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा को परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बनाया। विशेष रूप से महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा के द्वार खोलकर उन्होंने समानता और न्याय की नई नींव रखी। उनके आदर्श और विचार आज भी हमें एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर धर्मेंद्र अरोड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य इमरान बापोड़ा, पंकज शर्मा, नवीन शर्मा, गुलशन, जोगेन्द्र सहित अनेक भाजपाइयों ने भी महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
