सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत 25 अप्रैल को करेंगे लोहारू न्यायिक परिसर का शिलान्यास: न्यायाधीश कुलदीप तिवारी

राजेश बिष्ट / नए भारत का उदय 

– पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं भिवानी के प्रशासनिक जज कुलदीप तिवारी ने भिवानी का दौरा कर लिया तैयारियों का जायजा
– भिवानी न्यायिक परिसर में आयोजित होगा शिलान्यास समारोह
भिवानी।  पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं भिवानी के प्रशासनिक जज कुलदीप तिवारी बुधवार को भिवानी पहुंचे। उन्होंने बताया कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत 25 अप्रैल को भिवानी आएंगे। इस दौरान वे लोहारू के न्यायिक परिसर की आधारशिला रखेंगे। न्यायाधीश श्री तिवारी ने आधारशिला कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान भिवानी के सेशन जज डीआर चालिया, दादरी की सेशन जज गगनदीप कौर सिंह और डीसी साहिल गुप्ता भी मौजूद रहे।


 पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश श्री तिवारी सबसे पहले लोक निर्माण विश्राम गृह में पहुंचे। उनको पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के 25 अप्रैल को आगमन को लेकर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के आगमन पर भिवानी न्यायिक परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत लोहारू के न्यायिक परिसर की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान पंजाब एंड हरियाणा के मुख्य न्यायाधीश शील नागू के अलावा अनेक न्यायमूर्ति मौजूद रहेंगे।


उन्होंने कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं भव्य बनाने के लिए न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने भिवानी न्यायिक परिसर में कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और मुख्य मंच, सिटिंग प्लान आदि जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान चंडीगढ़ से एडीजे आशू जैन और अमरिंद्र शर्मा, सीजेएम कम सचिव डीएलएसए पवन कुमार, सीजेएम मीता कोहली, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम महेश कुमार, डीएसपी अनूप कुमार, बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप तंवर, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता लोकेश डागर और डीआईओ अमित लांबा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!