राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भिवानी। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में इजराइल, ईरान, अमेरिका के मध्य संघर्ष और पश्चिमी एशिया में उत्पन्न तनाव का भारत पर पड़ने वाले आर्थिक, राजनीतिक और ऊर्जा सुरक्षा के प्रभाव को लेकर पैनल व्याख्यान का आयोजन किया गया,जिसमें प्रोफेसर डॉ एसडी मुनि एवं डॉ आर एस यादव और डॉ जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे।

वक्ताओं ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक समीकरण जिस तेजी से बदल रहे हैं उनको ध्यान में रखते हुए आने वाला समय भारत के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है,क्योंकि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है साथ ही एक सैन्य महाशक्ति होने के साथ ही परमाणु शक्ति भी इन सभी बिन्दुओं के साथ ही भारत की तकनीकी क्षमता भी निरंतर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि जिस प्रकार भारत की कूटनीतिक कुशलता से देश में किसी प्रकार की ऊर्जा आपूर्ति में बाधा उत्पन्न नहीं हुई । यह हमारे देश के वर्तमान नेतृत्व क्षमता और उनके निरंतर प्रयासों को दर्शाता हैं। लेकिन निरंतर इस क्षेत्र में होने वाले रणनीतिक बदलावों पर नजर रखने के साथ ही हम किस प्रकार है हम अपने हितों को सुरक्षित रख सकते हैं यह महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर विभाग के सभी कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
