बच्चों के जन्मदिन पर मेगा माईंड किड्स स्कूल में रोपित किए 21 पौधे

राजेश बिष्ट / नए भारत का उदय 

भिवानी। स्थानीय डोभी तालाब स्थित मेगा माईंड किड्स स्कूल में पहली से कक्षा 10वीं तक के इस माह में बच्चों के जन्मदिन पर 21 पौधे विद्यालय प्रांगण में रोपित किए गए तथा उनकी देखरेख की जिम्मेवारी भी सौंपी गई। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि पर्यावरणविद एवं समाजसेवी लक्ष्मण गौड़ उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता प्राचार्या मंजू शर्मा ने की। मंच संचालन उपप्राचार्या पूजा शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्यअतिथि लक्ष्मण गौड़ व प्राचार्या मंजू शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण सुरक्षा के लिए न केवल फलदार अपितु विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे रोपित करना आवश्यक है। इसमें विद्यालय के छात्र अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। पौधे न केवल हमें सब्जीयां, फल, अनाज अपितु जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी देते हैं। जिसके बिना जीवन संभव नहीं है। हमें विवाह-शादी, वर्षगांठ व मांगलिक कार्यों तथा सामाजिक उत्सवों पर पौधा रोपण अवश्य ही करना चाहिए। इस अवसर पर सीमा, पूजा, पिंकी, रीना, सोनू, मोनिका, सलोनी, सुनेना, प्रियंका, रजनी, टीना, सीमा राघव, संजू, मीनू, सुमन वर्मा, बबीता, कविता, रेनू समेत सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!