नरेश देशवाल बने हाउसिंग बोर्ड फ्लैट ओनर्स एंड मेंटेनेंस कोऑपरेटिव सोसाइटी के प्रबंध समिति के अध्यक्ष

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

⏩ नरेश देशवाल के पैनल के छह के छह सदस्य रहे विजेता, अन्य पैनल का एक ही सदस्य जीत पाया

⏩ पंचकूला सेक्टर 14 हाउसिंग बोर्ड फ्लैट ओनर्स एंड मेंटेनेंस कोऑपरेटिव सोसाइटी के प्रबंध समिति के चुनाव संपन्न

पंचकूला। पंचकूला सेक्टर 14 स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट ओनर्स एंड मेंटेनेंस कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की प्रबंध समिति के चुनाव गत आठ अप्रैल को संपन्न हुए थे। चुनाव मैदान में उतरे नरेश देशवाल पैनल के छह के छह सदस्यों ने जीत दर्ज की, जिनमें खुद नरेश देशवाल, कृष्ण कुमार, राममूर्ति, पूनम कुमारी, आंचल व विक्रम सिंह चौहान ने जीत दर्ज की, वहीं अन्य पैनल के मात्र एक ही उम्मीदवार कुलदीप सिंह ही जीत पाए। अब समिति सदस्यों की वोटिंग के आधार पर प्रधान व उपप्रधान का चुनाव हुआ, जिनमें नरेश देशवाल को प्रधान व कृष्ण कुमार को उपप्रधान चुना गया।

नवनिर्वाचित कमेटी ने जीत के सूत्रधार विकास अत्री व साहिल सलूजा को अपनी जीत का श्रेय दिया।उल्लेखनीय हैं कि गत आठ अप्रैल को पंचकूला सेक्टर 14 स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट ओनर्स एंड मेंटेनेंस कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की प्रबंध समिति के चुनाव संपन्न हुए थे। प्रबंध समिति के चुनाव में 13 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य अजमाया, जिनमें सामान्य श्रेणी सात उम्मीदवार, चार महिलाएं व दो अनुसूचित जाति पुरूष श्रेणी शामिल थे। चुनाव के सामान्य श्रेणी से नरेश देशवाल ने 140 वोट, कुलदीप ने 128 वोट, कृष्ण कुमार ने 124 वोट व राममूर्ति ने 123 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।

वहीं महिला वर्ग में पूनम कुमारी ने 116 व आंचल ने 109 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। इनके अलावा अनुसूचित जाति श्रेणी से विक्रम सिंह चौहान 133 वोट प्राप्त कर विजेता घोषित हुए। वहीं सामान्य श्रेणी के अजीत सिंह ने 111 वोट, विरेंद्र सिंह ढिल्लो ने 110 व यशवंत कंबोज ने 118, महिला वर्ग में संतोष रानी ने 108 व सुदेश रानी ने 104 तथा अनुसूचित जाति श्रेणी के सतीश कुमार ने 113 वोट प्राप्त किए और हार का सामना करना पड़ा।

चुनाव के दौरान कुल 272 वोट थे, जिनमें से 240 पोल हुए और दो वोट रद्द हो गए। एक व्यक्ति सात लोगों को वोट डाल सकता था। नवनिर्वाचित कमेटी ने चुनाव में जीत के सूत्रधार विकास अत्री व साहिल सलूजा को अपनी जीत का श्रेय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!