राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे, भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने बदली प्रोफाइल फोटो
भिवानी। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों सहित भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदलकर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो लगाया। इस मौके पर पूरे देश सहित भिवानी में भी इस सैन्य अभियान को याद किया गया और भारतीय सेना के साहस को सलाम किया गया। इस सैन्य अभियान को याद और भारतीय सेना के साहस को सलाम करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सैन्य अभियान आतंकवाद के खिलाफ “शून्य सहनशीलता” और “नवाचार” का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन उन लोगों को करारा जवाब था जिन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने का साहस किया था। इतिहास ऑपरेशन सिंदूर को हमारी सशस्त्र सेनाओं की सटीक मारक क्षमता के लिए याद रखेगा”। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तहत, आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर खत्म किया जा रहा है।
इस अवसर पर बाबूलाल स्वामी, विजय कौशिक पालवासिया, मनीष हलवासिया, एडवोकेट संदीप यादव, अशोक दूल्हेडी, डॉ हरीश गोस्वामी, राजीव शर्मा, सुनील यादव, निरंजन तिगड़ी, एडवोकेट राकेश वत्स, दलवीर, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, अजीत तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी, सुरेंद्र, कृष्ण यादव, पंकज कुमार, मनीष कुमार, नवीन कुमार, हेमंत, ढिल्लू देवसर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान बापोडिया, पूर्व सरपंच सुनील वल्मीकि, डॉ. योगेश, पंकज तिलक, राजेश गाबा, धर्मेंद्र अरोड़ा, विजय अरोड़ा, अरविंद, राजन, दीपक कुमार, शिवदत्त चांदना, नरेंद्र कुमार, सनी, अमित कुमार भी उपस्थित थे।
