प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में हो रहा देश-प्रदेश का विकास : विधायक शक्ति रानी

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भाजपा सरकार हर वर्ग की हितैषी: शक्ति रानी शर्मा

पंचकूला। कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा ने पंचकूला के सेक्टर-14 के हाऊसिंग बोर्ड काम्प्लेक्स में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सोनम शर्मा के निवास स्थान पर जलपान किया और पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान एकत्रित लोगों को विधायक शक्ति रानी शर्मा ने पंचकूला से भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी श्यामलाल बंसल व वार्ड नंबर 10 सेक्टर 14 के भाजपा प्रत्याशी से शेखर पांडे के समर्थन में वोट की अपील की।

विधायक शक्ति रानी शर्मा ने एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है और पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास करवाया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप अन्य प्रदेशों में भी भाजपा की सरकार बन रही है। विधायक शक्ति रानी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर वर्ग एवं हर क्षेत्र का समान रूप से विकास करवाया जा रहा है, ये सब उनकी लोकप्रियता का ही परिणाम है कि पूरा देश व प्रदेश उन्हें रोल मॉडल के रूप में देख रहे हैं।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री मधु देवेन्द्र शर्मा, पवन कुमारी, उषा सलूजा, ओमप्रकाश सलूजा, ओमप्रकाश गोयल, सुनील बेनीवाल, सुखबीर रंगा , कवल नैन, निधि शर्मा, धर्मवीर गौतम, प्रियंका, बिमला देवी, संगीता, रामफल, नंदलाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!