चौधरी बंसीलाल राजकीय पॉलिटेक्निक, भिवानी के फूड टेक्नोलॉजी विभाग के 14 छात्रों का बहुराष्ट्रीय कंपनी ‘केरी इंग्रीडिएंट्स’ में चयन; अब तक कुल 20 छात्र हुए प्लेस

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी: स्थानीय सेक्टर 13 स्थित चौधरी बंसीलाल राजकीय पॉलिटेक्निक के फूड टेक्नोलॉजी विभाग के छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ गीता गुलिया, फूड टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष राजेश जिन्दल और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर बृजमोहन अरोड़ा के प्रयासों से आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बहुराष्ट्रीय कंपनी केरी इंग्रीडिएंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 14 छात्रों का चयन किया है।

इन छात्रों की नियुक्ति कंपनी के बावल (रेवाड़ी) प्लांट के लिए हुई है।इस प्रक्रिया में सनराइज प्लेसमेंट के मैनेजर विनोद और केरी इंग्रीडिएंट्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव रिजवान ने शिरकत की। चयनित छात्रों में राजीव, दीपक, आशीष, अंकित, अतुल, धीरज, कपिल, मोहित, रवि, यश, कार्तिक, तनेश, गौरव और मोहित शामिल हैं।

विभागाध्यक्ष फूड टेक्नोलॉजी राजेश जिन्दल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के 6 छात्र पहले ही विभिन्न प्रतिष्ठित उद्योगों में चयनित हो चुके हैं, जिससे इस बैच के अब तक कुल 20 छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है। उन्होंने यह भी साझा किया कि आने वाले दिनों में कई अन्य खाद्य उद्योग भी कैंपस प्लेसमेंट के लिए आने वाले हैं।

इसी कड़ी में अगले सप्ताह बारमाल्ट माल्टिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की टीम प्लेसमेंट के उद्देश्य से संस्थान का दौरा करेगी।संस्थान की प्रधानाचार्य, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफ़िसर और विभागाध्यक्ष तथा स्टाफ सदस्यों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!