राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
आत्मविश्वास, नेतृत्व और संवाद कला का संदेश दे रहा है स्पीच क्राफ्ट : सतीश वैद्य
भिवानी। जेसीआई इंडिया के बैनर के नीचे जेसी आई भिवानी डायमंड द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “स्पीचक्राफ्ट 2026” का दूसरा दिन जीडी गोयनक शिक्षण संस्थान के सभागार में युवाओं के नेतृत्व पर फोकस के साथ रहा। इस प्रशिक्षण शिविर में अमरावती से मुख्य कोच के रूप में नीलेश देशमुख, पायलट जितेंद्र पाहुजा, पायलेट संजीव तायल ने प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में दिल्ली हरियाणा गुरुग्राम, हिसार, करनाल, जींद, भिवानी, सफीदों, हांसी, पानीपत, कुरुक्षेत्र सहित अनेक स्थानों व अलग-अलग जॉन से जेसीआई डायमंड के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जॉन प्रेसिडेंट अमित गौड़ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआई भिवानी डायमंड के अध्यक्ष सतीश वैद्य और संरक्षक प्रसिद्ध उद्योगपति पवन बवानी वाला ने की। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम के चेयरमैन भरत गुप्ता भी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे जेसीआई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “स्पीच क्राफ्ट” कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम की जेसीआरटी चेयरपर्सन जेसी संगीता गोयल रहीं, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

वहीं होस्ट प्रेसिडेंट जेसी सतीश वैद्य व संरक्षक पवन बवानी वाला ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि स्पीच स्पॉट से जेसीआई के सदस्य व पदाधिकारी शब्दों की शक्ति से सफलता की उड़ान सीख रहे हैं और आत्मविश्वास, नेतृत्व और संवाद कला का संदेश स्पीच क्राफ्ट से मिल रहा है।कार्यक्रम में पायलट फैकल्टी के रूप में जेसी निलेश देशमुख ने प्रतिभागियों को प्रभावी संवाद कला एवं व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत करवाया।
मुख्य वक्ता के रूप में जेएफडी जेसी राहुल सिंगला ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से उपस्थितजनों को मोटिवेट किया और सार्वजनिक मंच पर आत्मविश्वास के साथ बोलने के गुण बताए। स्पीच क्राफ्ट चेयरमैन जेएफडी जेसी भरत गुप्ता ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं जोन प्रेसिडेंट जेएफडी जेसी अमित गौड ने जेसीआई की गतिविधियों एवं समाज सेवा से जुड़े कार्यों की जानकारी साझा की। को-पायलट फैकल्टी के रूप में जेसी डॉ. संजीव तायल ने प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल गतिविधियों के माध्यम से संवाद कौशल को मजबूत करने के टिप्स दिए।
होस्ट जोन वाइस प्रेसिडेंट जेएफडी जेसी विपिन मित्तल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। स्पीच क्राफ्ट कोऑर्डिनेटर जेसी एडवोकेट संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जेसीआई सदस्य एवं युवा प्रतिभागी मौजूद रहे। इस दौरान संस्था के संरक्षक पवन बुवानीवाला, डॉ. संजीव तायल, जींद से अमित गौड़, पायलेट जितेंद्र पाहुजा, अध्यक्ष सतीश वैद, सचिव अंकुर डालमिया, कोषाध्यक्ष राजेश मित्तल, संजय अग्रवाल, मुकेश मित्तल, रतन लाल मित्तल, अजय गोयल एवं दिनेश गोयल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
