राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भिवानी। पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के द्वारा जिला पुलिस को जिले में घरों व निर्माणाधीन मकानों में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने निर्माणाधीन मकान से बिजली की तार चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्रदीप निवासी दादरी ने थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कीर्ति नगर में उसका निर्माणाधीन मकान है, जहां कार्य चल रहा था। 16 मई को जब वह सुबह मकान पर पहुंचा तो देखा कि चोर मकान से बिजली की तारों के बंडल चोरी करके ले गया है। शिकायत पर थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
20 मई को मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के मुख्य सिपाही सुमेर सिंह ने अपनी टीम के साथ आरोपी को औद्योगिक क्षेत्र भिवानी के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रोहन पुत्र राम विनय निवासी नीलकंठ, जिला सीतामढ़ी बिहार, हाल निवासी कीर्ति नगर भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से चोरी की गई बिजली की तार बेचकर प्राप्त किए गए ₹ 13,000 बरामद किए गए हैं। आरोपी रोहन को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
