मौसम पूर्वानुमान:

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

हिसार। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभागाध्यक्ष कृषि मौसम विज्ञान विभाग डॉ मदन खीचड़ ने मौसम का पूर्वानुमान बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 22 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है। जिसके आंशिक प्रभाव से 22 मई रात्रि व 23 मई को हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। परंतु 24 मई से 27 मई के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म हवाएं चलने की संभावना से दिन का तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!