हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने प्रतिभाओं को किया सम्मानितभविष्य में देश का नाम रोशन करेंगी प्रतिभावान बेटियां : हसला जिला प्रधान महेंद्र मान

राजेश बिष्ट नए भारत का उदय

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम मे गांव कुंगड़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा अन्नु पुत्री अमित कुमार ने सरकारी विद्यालयों में पूरे हरियाणा में प्रथम तथा ओवरऑल छठा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवानीखेड़ा की छात्रा दीपिका पुत्री पवन कुमार ने सरकारी विद्यालयों में पूरे हरियाणा में दूसरा तथा ओवरऑल छठा स्थान प्राप्त किया। वीरवार को दोनों छात्राओं के सम्मान में हसला द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर कुंगड़ विद्यालय के प्राचार्य भुवनेश मुदगल तथा बवानीखेड़ा विद्यालय के प्राचार्य आनंद शर्मा ने दोनों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर हसला के जिला प्रधान महेंद्र मान ने इन बालिकाओं को भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ये छात्राएं आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगे। हसला बवानीखेड़ा के प्रधान व समाजसेवी भौतिक प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने दोनों बेटियों को 2100-2100 रुपए देकर तथा एक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। नरेश महता समाजसेवी व पूर्व खंड प्रधान ने बेटी दीपिका को 1100 रूपये देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए हिंदी प्रवक्ता कमलजीत कपूरिया ने बताया कि इन छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। दीपिका ने पिछले कई दिनों से माइग्रेन से पीडि़त होते हुए भी पढ़ाई को निरंतर जारी रखा और इतने दर्द को सहन करते भी बेटी ने यह मुकाम हासिल किया। कार्यक्रम में हसला के राज्य कानूनी सलाहकार प्रद्युमन, पूर्व प्रधान नरेश मेहता, जिला कार्यकारिणी सदस्य राम तिलक, कैलाश चंद्र, सुदेश कुमारी, रेनू बाला, माया देवी,ख्कुसुम शर्मा, यशवीर, निशा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!