राजेश बिष्ट नए भारत का उदय
भगत सिंह का इतिहास आने वाली पीढियों को पता चले : यादवेंद्र
भिवानी। भिवानी के सराफा बाजार में शहीदे आजम वीर भगत सिंह के प्रपौत्र यादवेंद्र सिंह संधू व उनके साथी पहुंचे ,जिनके सराफा बाजार में फूलमालाओं, आतिशबाजी, भगत सिंह अमर रहे एवं राष्ट्रध्वजों के साथ सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी विनोद छपारिया पाषर्द रहे नरेंद्र सराफ जेसीआई स्टार के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल मुन्ना चीनी वाला, सुभाष कुमार, महिपाल, नरेंद्र छपारिया, राजकुमार भट्टूवाला, एडवोकेट राजकुमार, गिरधारी सोनी, चंदगी राम खेड़ी वाले, विकास खेड़ी वाले, मनीष रक्तबीर, भगत सिंह ब्रिगेड से सुनील चौहान, प्रकाश कुमार, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति स्वागत में शामिल रहे।

इस अवसर पर भगत सिंह वीर ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भगत सिंह के प्रपौत्र यादवेन्द्र संधू ने कहा कि भगत सिंह हर घर में और हर दिल में है। कहा कि यदि भगत सिंह को जानना है तो हमें भगत सिंह की समाधि पर जाकर उनके इतिहास को जानना चाहिए, कहा कि किस प्रकार से उनका त्याग और बलिदान रहा है, उन्होंने कहा कि वीर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद अशफ़ाकउल्ला, बिस्मिल, शहीद उधम सिंह, वीर सावरकर जैसे कोई भी देश भक्त हो हमें उन्हें भुलाना नहीं चाहिए, जो देश शहीदों को भूल जाता है तो उस देश का अस्तित्व खतरे में है। इसलिए हमें अपनी आने वाली पीढ़ी के समक्ष वीर भगत सिंह जैसे देशभक्तों के त्याग और बलिदान को आगे रखना चाहिए, ताकि हम अपने देश को मजबूत कर सके। उन्होंने कहा कि हमें वह कहावत दूर करनी है जो लोगों में बनी हुई है कि भगत सिंह पैदा जरूर हो लेकिन पड़ोसी के घर में पैदा हो।
उन्होंने कहा कि हमने भगत सिंह का परिवार अभियान शुरू किया है कि मैं भगत सिंह का परिवार यह मुहिम जन-जन तक पहुंचाई जा रही है, ताकि लोग भगत सिंह के त्याग और बलिदान को जाने। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराई से दूर रखकर राष्ट्र की कड़ी से जोड़ा जाएगा,जिसके लिए भगत सिंह ब्रिगेड व भगत सिंह का परिवार कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि दुनिया टकराव पर है इसलिए देश को मजबूत करने के लिए भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव जैसे देश भक्त युवाओं की देश जरूरत है। सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज देशभक्ति गीत तराना के साथ भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर समाजसेवी विनोद छपारिया,पूर्व पार्षद नरेंद्र सराफ, मुन्ना चीनी वाला, सुभाष सोनी , राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि भगत सिंह को हमेशा याद किया जाएगा। उनके त्याग और बलिदान को भारत भूलेगा नहीं, उन्होंने कहा कि उनके इतिहास को आने वाली पीढ़ी तक दोहराया जाएगा।
